लाइव पलामू न्यूज/रांची: मंगलवार, 18 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उक्त कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन में होगा। उल्लेखनीय है कि नगर सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत गार्डेन अधीक्षक, वेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक और विधि सहायक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। राज्य सरकार ने रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत कुल 289 पदों पर नियुक्ति की जायेगी।
