CGL PAPER LEAK : एसआइटी ने कथित CGL पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए गोरखपुर सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह के मुख्य के सरगना समेत दो को गिरफ्तार किया है। जिनमें मुख्य सरगना गोरखपुर निवासी संदीप त्रिपाठी और विवेक रंजन का नाम शामिल है। जांच के दौरान एसआइटी को यह जानकारी मिली कि आइआरबी का एक अन्य जवान भी इस केस में शामिल है।

पूर्व में छुट्टी लेकर वह सीजीएल की परीक्षा में शामिल हुआ था। हालांकि वर्तमान में वह फरार है। जासकी तलाश में एसआइटी छापेमारी कर रही है। जांच के दौरान एसआइटी के समक्ष यह भी आया है कि गिरफ्तार कर भेजे गये आइआरबी के जवान और गिरोह के सरगना संपर्क में थें। सरगना के कहने पर ही पेपर लीक करने के नाम पर गिरोह के सदस्यों नझ परीक्षार्थियों से अवैध वसूली की थी।

एसआईटी को गिरोह के सरगना और अन्य आरोपियों के बीच मनी ट्रेल के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन को फॉरेंसिक से जांच कराने के लिए जब्त कर लिया है। बताते चलें कि मंगलवार को इस केस में पुलिस ने आइआरबी के जवान सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *