लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर हम महिलाओं को पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जैसे संस्थानों में सम्मानित स्थान देकर निजी इस्तेमाल करना चाहते हैं। उक्त बातें कहीं पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला विंग अध्यक्ष शर्मिला वर्मा ने। उन्होंने कहा कि 8 एवं 9 अक्टूबर को होने वाले डांडिया नाइट का चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के महिला विंग से कोई लेना देना नहीं है, ना ही यह मेरे जानकारी में है। मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से यह ज्ञात हुआ। इसलिए मैं समाचार पत्र के माध्यम से ही इसका खंडन करती हूं। सवा साल पहले पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला विंग की अध्यक्षा की जिम्मेदारी मुझे दी गई थी।
हमारी कमेटी में ममता सिन्हा राखी सोनी एवं कंचन गुप्ता तीनों को क्रमशः उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं सचिव की जिम्मेदारी प्रियंका सिंघानिया एवं सह सचिव फरहा नाज़ एवं कोषाध्यक्ष प्रियंका आनंद साहू व पीआरओ की जिम्मेदारी रिनू शर्मा को दी गई। जिसके बाद तुरंत डांडिया नाइट का कार्यक्रम रखा गया। जिसे पूरी टीम ने मिलकर सफल बनाया। वहीं बीच-बीच में व्यावसायिक गतिविधियों में हम सक्रिय रहे। महिलाओं के स्वरोजगार हेतु बैठक कर संबंधित विभागों एवं बैंकों से हम सब ने काफी प्रयास भी किया।
वहीं अध्यक्ष आनंद शंकर जी से मैंने दर्जनों बार कहा कि मुझे महिला विंग की अध्यक्ष का कोई प्रमाण पत्र या एक पत्र हमारी कमेटी को उपलब्ध कराई जाए परंतु अभी तक ऐसा नहीं हुआ। मैं समाचार पत्र के माध्यम से बताना चाहती हूं मात्र व्हाट्सएप पर यह संस्था के नाम पर अपने निजी इस्तेमाल के लिए कंपनी चलाते हैं। संस्था में किसी भी सदस्य को कोई प्रमाण पत्र या सदस्यता शुल्क लिए बिना मात्र व्हाट्सएप ग्रुप से इतनी बड़ी संस्था के नाम पर दिखावा करना प्रशासन के साथ भी धोखाधड़ी है।
चुनाव हो या बात हो अपनी पब्लिसिटी की। महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित हो इसलिए इस तरह का गठबंधन करते रहते हैं। वहीं बिना हमारी कमेटी को भंग किए, बिना कोई पूर्व सूचना दिए इन्होंने नई टीम बनाया एवं डांडिया नाइट जैसे कार्यक्रम की जिम्मेवारी सौंपी। इस अपमान के लिए मैं लड़ाई लड़ूंगी क्योंकि प्रधानमंत्री भी महिला सम्मान की बात करते हैं। हमारा विरोध जारी रहेगा ताकि यही अपमान और जो भी बहने इनकी बहकावे में आई है। उनके साथ ऐसा ना हो सके। चेंबर अध्यक्ष को उचित प्लेटफार्म से इसका जवाब देना चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से प्रियंका आनंद साहू,फरहा नाज, राखी सोनी, कंचन गुप्ता आदि मौजूद थीं