लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरुवार को छतरपुर पाटन विधानसभा की भावी प्रत्याशी चंचला देवी चंद्रवंशी दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ लोइंगा पाटन के कमेटी की कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। इस दौरान चंचला देवी ने कहा, आज से अगले 10 दिन हम सभी लोग भक्ति में समर्पित हो जाते हैं। 9 दिनों तक पूरी पवित्रता के साथ पूजा पाठ करते हैं और दसवें दिन खुशी-खुशी भाईचारे के साथ दशहरा मनाते हैं।
मौके पर राजद जिला महासचिव विजय चंद्रवंशी, लोइंगा पंचायत के मुखिया गुड्डू यादव, सुदर्शन चंद्रवंशी, मालदेव चंद्रवंशी, रमेश चौधरी, गोरखनाथ चंद्रवंशी, इंद्रदेव चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, राकेश चंद्रवंशी, पंकज कुमार, विजय चौरसिया, प्रशांत कुमार, जितेंद्र कुमार, राजन चंद्रवंशी, अनुज शर्मा, विकास कुमार चंद्रवंशी, रविंद्र प्रजापति, नितिन सिंह, रामरेखा, नवल चंद्रवंशी तथा कमेटी के लोग उपस्थित थें।
