लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जनवरी माह की शुरुवात के साथ ही सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह कुहासे ने ठंड में इजाफा कर दिया है और शाम होते ही लोग घरों में ही रह कर ठंड से बचने के उपाय कर रहे हैं। जिसके मद्देनजर चतरा सांसद कालीचरण सिंह द्वारा संसदीय क्षेत्र के छः पंचायतों बोहिता, रेवारात,घुटुवा, धावाडीह, रबदा और बकोरिया के गरीब,जरूरतमंद तथा असहाय लोगों के ठंड से बचाव के लिए कंबल उपलब्ध करवाया गया है।

जिसका वितरण शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह चेरो ने बताया कि ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब और असहाय तबका ही होता है। उन्हें राहत देने के लिए कंबल वितरण शुरू किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *