लाइव पलामू न्यूज़/मेदिनीनगर: 21-22 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रांची समेत अन्य जिलों में आयोजित होने वाली है। इसी क्रम में पलामू जिले में भी परीक्षा के लिए कुल 16 केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर जिला प्रशासन ने देर रात कई होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम अनुराग तिवारी, सीओ अमरदीप बलहोत्रा के नेतृत्व में टीम ने मेदिनीनगर शहर के कई होटलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होटलों में ठहरे लोगों की आईडी की जांच की गयी। इसके साथ ही उनके सामानों की भी चेकिंग की गयी। वहीं कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गयी।
बता दें कि जेएसएससी सीजीएल की पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ से साढ़े दस बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 11:30 से 1:30 और तीसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।परीक्षा के लिए करीब 6.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिये हैं। बताते चलें कि इस परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी को किया गया था। लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। वहीं 4 फरवरी को होनी वाली परीक्षा को स्थगित कर दी गयी थी।