लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के छठ महापर्व के महाभियान के दूसरे दिन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार 6 वर्षों से जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क साड़ी ,नारियल, सेव, घी,अगरबती,कपूर, सिंदूर, बिंदी एवं अन्य पूजन सामग्री का वितरण करता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भरपूर मात्रा में पूजन सामग्री और नई साड़ियों का वितरण किया जा रहा है।
कल घाट जाने वाली व्रतियों के दउरा में पूजन सामग्री डालकर इस महाभियान का समापन होगा। इस अभियान में इस टीम के सभी कार्यकर्ता बढ़ज्ञचढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं ताकि यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट अपने सभी दान दाताओं का आभार व्यक्त करता है जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है।
आज के इस अभियान में जूनियर जंक्शन स्कूल की डायरेक्टर रूपा सिंह, विवेक वर्मा,राखी सोनी,शुभम बिहारी,लक्ष्य श्रेष्ठ, सौभाग्य सृजन, प्रदीप कुमार पासवान, रोहित कुमार, सुमन कुमारी और शर्मिला वर्मा मुख्य रूप से सक्रिय थे।
