लाइव पलामू न्यूज/चतरा: आगामी 19 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय ईंटखोरी महोत्सव का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। उक्त आशय की जानकारी उपायुक्त रमेश घोलप ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन महोत्सव की तैयारियों में जुटा है और स्थानीय, राज्यस्तरीय एवं बॉलीवुड कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न सामाजिक और पारंपरिक आयोजनों की भी योजना बनाई गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थें।