गिरिडीह: मंगलवार की सुबह छठ पूजा के दौरान पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत के लोहपिट्टी गांव में छठ पूजा के दौरान एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मिर्जागंज निवासी 12 वर्षीय बच्चे के रूप में हुई है, जो अपने नाना धूमडी साव के घर लोहपिट्टी गांव छठ मनाने आया हुआ था।

दरअसल, मंगलवार की सुबह छठ के अर्घ्य की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बच्चा नहाने के लिए गांव स्थित लच्छो अहरी तालाब में गया। पानी में उतरने के कुछ देर बाद ही वह गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया। परिजनों व ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, तब जाकर लगभग आधे घंटे बाद बच्चे का शव बाहर निकाला जा सका।

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। बच्चे की मां और नानी का रो-रो कर बुरा हाल है। छठ की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *