Accident

लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सतबरवा थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ के पास एक टेंपो और बाइक की टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गयी, वहीं उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के संबंध में घायल नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हबरुआ गांव निवासी गीता देवी ने बताया कि उसका बेटा अमन सतबरवा थाना क्षेत्र के लहलहे अपने रिश्तेदार के घर रह कर पढ़ाई करता था। शुक्रवार को वह अपने बेटे को रिश्तेदार के घर से लेकर अपने घर टेंपो से जा रही थी।

इसी बीच रास्ते में दुबियाखाड़ के पास टेंपो की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें गीता देवी (40 वर्ष) और बेटा अमन कुमार (10 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोग इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *