JSSC-CGLPAPER LEAK : झारखंड सीआईडी की टीम ने JSSC CGL मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से पांच आईआरबी जवान कुंदन कुमार, रोबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार, अभिलाष कुमार का नाम शामिल है। इसके अलावा असम रायफल का एक जवान राम निवास राय, होमगार्ड जवान निवास कुमार राय के अलावा एक अन्य व्यक्ति कविराज शामिल है।

बताते चलें कि 21 सितम्बर और 22 सितम्बर को राज्य के सभी जिलो में तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। सीजीएल पेपर में कथित धोखाधड़ी और सीजीएल परीक्षा के उम्मीदवार के साथ धोखाधड़ी और दिग्भ्रमित करके प्रश्नपत्र देने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया था।
अनुसंधान के क्रम में सीआईडी को पता चला कि परीक्षा के पूर्व ही एक गिरोह के सदस्य ने अभ्यार्थियों को सीजीएल पेपर प्रश्नों को देने के नाम पर धन उगाही की थी। जिससे आमजन में सीजीएल प्रश्न पत्र लीक के संबंध में अफवाह एवं सुगबुगाहट शुरू हो गयी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इस गिरोह का तथाकथित सरगना गोरखपुर निवासी है।