लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: गुरुवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के बरवाडीह अंचल में पदस्थापित अंचल निरीक्षक सुरेश राम को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । सुरेश एक महिला से जमीन के मोटेशन के लिए रिश्वत ले रहे थे। इस संबंध में एसीबी के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बरवाडीह की एक महिला ने एसीबी पलामू की टीम से शिकायत की थी कि जमीन मोटेशन के लिए अंचल निरीक्षक द्वारा घूस की मांग की जा रही थी।

महिला ने 30 डिसमिल जमीन खरीदी थी। जिसकी मोटेशन के लिए अंचल निरीक्षक द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। वहीं एडवांस के तौर पर 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। इस शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने मामले का अपने स्तर से छानबीन किया। जिसमें मामला सत्य पाया गया। जिसके बाद टीम ने आरोपित को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई। गुरुवार को टीम ने महिला को केमिकल लगे पैसे देकर सुरेश राम के पास भेजा। जैसे ही आरोपित ने पैसे अपने हाथ में लिए टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *