Palamu : चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित को HIV संक्रमित ब्लड चढ़ाने की घटना के बाद जिले के सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव एक्शन मोड में हैं। उन्होंने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा पदाधिकारियों, फार्मासिस्टों, लैब तकनीशियनों और स्वास्थ्यकर्मियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि ब्लड बैंक से प्रमाणित रक्त सैंपल के बिना किसी भी मरीज को ब्लड चढ़ाना सख्त रूप से वर्जित है।

यदि कोई चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी बिना ब्लड बैंक प्रमाणन के रक्त चढ़ाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय ही नहीं, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।जिसके बाद आम लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे मरीजों की सुरक्षा के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *