मेदिनीनगर : स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत गुरुवार को सुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में “राष्ट्रीय श्रमदान – एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद समेत जिले के पदाधिकारियों, कर्मियो एवं आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया।

इस दौरान खेल स्टेडियम एवं उसके आसपास, विभिन्न चौक चौराहों, गली-मोहल्ले में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में स्वच्छता को आदत बनाएं और इसे जन आंदोलन का रूप दें। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा होगा जब प्रत्येक नागरिक एक दिन, एक घंटा समाज और पर्यावरण की स्वच्छता के लिए समर्पित करेगा।”

यह कार्यक्रम जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान को गति प्रदान करने तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

इस दौरान अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दीपक महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, अन्य पदाधिकारी, कर्मी, एसएलआरएम की दीदिया, आम नागरिक शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *