लाइव पलामू न्यूज़: एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परमिट रिनुअल करने के नाम पर घूस लेते कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया हे। दरअसल, मंगलवार को एसीबी हजारीबाग की टीम ने हजारीबाग डीटीओ ऑफिस में लिपिक विकास कच्छप को छह हजार रूपये घूस लेते पकड़ा। विकास मूल रूप से रांची के हिनू निवासी विकास बस के परमिट रिनुअल करने के नाम पर घूस ले रहा था।
बताया जा रहा है कि हजारीबाग निवासी राज कुमार ने एसीबी को आवेदन दिया था कि विजय बस जो देवघर -रांची मार्ग पर चलता है। इसके परमिट को रिनुअल करने के एवज में डीटीओ कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप ने छह हजार घूस मांगा। जबकि बस मालिक रिश्वत देना नहीं चाहते थे। जिसके बाद इसकी शिकायत एसीबी से की गई। मामले की सत्यता जांच कर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए लिपिक को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।