राँची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां टंगरा टोली में स्थित एक पुराने और लंबे समय से बंद पड़े स्कूल भवन की छत अचानक गिर गई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि तीन नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का इलाज देव कमल अस्पताल में चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राॅंची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि मृतक के परिवार और घायलों को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा दिया जाए। प्रशासन ने बताया कि यह इमारत पहले ही खतरनाक घोषित की जा चुकी थी।
अब पूरी बिल्डिंग को गिराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस जर्जर स्कूल भवन के आसपास न जाएं।