COFEE WITH SDM : एसडीएम द्वारा आयोजित साप्ताहिक संवाद कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह बुधवार, 30 जुलाई को 11:00 बजे से अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल क्षेत्र के सभी अनुज्ञप्ति धारक खाद्य विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसका उद्देश्य कृषकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान विक्रेताओं से उनके अनुभव, समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त ककर सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस पहल के माध्यम से प्रशासन और व्यापारिक वर्ग के बीच सहयोग को मजबूत किया जा रहा है, जिससे किसानों को लाभ पहुंचे और अनियमितताओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *