मेदिनीनगर : पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत आम उत्सव सह बागवानी प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव सहित अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रदर्शनी में प्रखंड के नौडीहा टू, हुरलौंग, पगार खुर्द पंचायत के अलावे अन्य पंचायत से विभिन्न वैरायटी के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई, आम उत्सव सह बागवानी प्रदर्शनी मेला के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने आम बागवानी योजना के तहत आम का उत्पादन किए किसानों की जमकर सराहना करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों को मनरेगा योजना से जुड़ने और बिरसा मुंडा आम बागवानी के प्रति लोगों को जागरूक किया।

आम बागवानी से जुड़कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं लोग : 

मौके पर मौजूद बीपीओ विष्णु मिश्रा ने बताया कि रोजगार के आभाव में लोग अन्य प्रदेशों में जाने की बजाय बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना से जुड़कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत आम बागवानी योजना में काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी के साथ आम का पौधा खाद, गोबर व घेराबंदी सहित सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मनरेगा योजना के प्रति लोगों को जागरूक करना है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हो सके।

ये रहे उपस्थित :

मौके पर मुखिया प्रदुमन सिंह यशवंत वर्मा समाजसेवी सह व्यवसायी अखिलेश प्रसाद गुप्ता के अलावे ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट : अनुज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *