Computer Operator Arrested : Lohardagga : ACB ने जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्री ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर को 5,000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल, लोहरदगा के बगड़ू निवासी आलिमउद्दीन ने ACB से शिकायत की थी कि रजिस्ट्री ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार जमीन का पट्टा जारी करने के बदले 5,000 रुपये घूस की मांग कर रहे हैं। वे रिश्वत देने को तैयार नहीं थें। इसलिए उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संपर्क किया।

जिसके बाद ACB ने मामले की जांच करने पर शिकायत सही पाया। जिस पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को लोहरदगा रजिस्ट्री ऑफिस में छापेमारी कर ऑपरेटर को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने के बाद आरोपी को ACB की टीम रांची ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *