लाइव पलामू न्यूज गढ़वा: जिले के भवनाथपुर प्रखंड में एक मोटरसाइकिल चालक द्वारा हॉर्न मारकर साइड मांगने पर दूसरे मोटरसाइकिल चालक ने गुस्से में आकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में मकरी निवासी मोटरसाइकिल चालक कर्ण राज भारती घायल हो गए। पुलिस ने उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। वहीं दोनों मोटरसाइकिल चालकों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस दोनों आवेदनों की जांच में जुटी है। इस संबंध में कर्ण राज भारती ने बताया कि वह कोचिंग सेंटर से मकरी घर जा रहे थें। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से साइड लेने के लिए हॉर्न बजाया। इसी दौरान मकरी निवासी दूसरे बाइक चालक जय मंगल पासवान ने गाड़ी रोककर पहले बहस की और फिर बाद में मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं जय मंगल ने कहा कि वह अपने मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी के साथ मकरी घर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहे गांव के ही कर्ण राज जानबूझकर हॉर्न मारकर छेड़छाड़ कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।