लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसपी रेष्मा रमेशन ने की। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी), थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए अपराध की स्थिति और समाधान जिले में हत्या, लूट, डकैती, दहेज हत्या और साइबर क्राइम जैसे अपराधों की समीक्षा की गई।

एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। एसपी ने चार साल से अधिक पुराने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बढ़ते साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित करने और लोगों को जागरूक करने पर चर्चा की गई। एसपी ने साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देने और त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।

जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश :-

उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएं, जिसमें महिला उत्पीड़न, महिलाओं से जुड़े कानून, साइबर फ्रॉड से बचाव और आपात स्थिति में डायल 112 सेवा का उपयोग कैसे करें, इस पर विस्तृत जानकारी दी जाए।

संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी का निर्णय :-

पुलिस द्वारा आमजन को डायल 112 सेवा की महत्ता और त्वरित सहायता के लिए इसके प्रयोग के प्रति जागरूक किया जाए। वहीं मादक पदार्थ तस्करी को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने का निर्णय लिया गया।

यातायात नियमों को सख्ती से करें लागू :- 

सड़क सुरक्षा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए विशेष कदम उठाने पर जोर दिया गया।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं और लोगों का भरोसा जीतने के लिए नियमित जनसंपर्क अभियान चलाएं।

वहीं सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चल रहे सरकारी कंस्ट्रक्शन साइटों का निरीक्षण करें, वहां उपस्थित ठेकेदारों व मुंशियों के साथ बैठक करें और उन्हें हर संभव सुरक्षा प्रदान करें। आवश्यकता पड़ने पर, निर्माण स्थलों पर पुलिस बल की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *