CRIME NEWS : गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां शनिवार की रात गाड़ा निवासी 40 वर्षीय देवेन्द्र ठाकुर को अभिषेक दुबे उर्फ बाबू दुबे ने चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र गांव में ही किराना दुकान चलाते हैं। जहां अभिषेक आकर रंगदारी मांगा करता था।

शनिवार को भी वह दुकान पहुंचा और रंगदारी मांगने लगा। जब देवेन्द्र ने इसका विरोध किया तो अभिषेक ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। आनन फानन में परिजन उन्हें एमएमसीएच लेकर गए। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। जहां फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।