CRIME NEWS/रांची: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रांची पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिटी एसपी पारस राणा और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 28.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जब्त ब्राउन शुगर की बाजार कीमत 5.60 लाख रुपया बताई जा रही है।
