CRIME NEWS : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, गढ़वा शहर के इंदिरा गांधी रोड पर सोमवार की शाम एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान राजा कुमार केशरी(20 वर्ष) के रूप में हुई है। जो कि इंदिरा गांधी मोहल्ले का निवासी है। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानें बंद हो गईं।

बताया जा रहा है कि राजा अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही मुन्नू केशरी वहां आया और अचानक गोली चला दी। गोली युवक के पेट में लगी। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों के बताया कि उसकी हालत गंभीर है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस संबंध में थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *