CRIME NEWS : गढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति चोरी का गहना बेचने जा रहे हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। उनके पास से पुलिस ने चोरी के गहने व मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तार युवकों में जितेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तथा एक नाबालिक क़ (विधि विरुद्ध बालक) को आज बाल सुधार गृह में भेजा गया। उक्त दोनों के निशानदेही पर मेराल एवं रमना थाना क्षेत्र में चोरी की हुई 01 बजरंगबली का सोना का लॉकेट, कान का बाली सोना गलाया हुआ टुकड़ा, पायल 03 जोड़ा, बिछिया 03 पीस, मोबाइल 05 पीस एवं घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त 01 अपाची मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।
छापामारी दल में पु.अ.नि. विष्णु कान्त (थाना प्रभारी मेराल), पु.अ.नि. आकाश कुमार (थाना प्रभारी रमना), पु.अ.नि. रवि कुमार, पु.अ.नि. संजय कुमार सिंह, स.अ.नि. नितेश कुमार, स.अ.नि. जलेन्द्र कुमार पासवान, स.अ.नि. अभिमन्यु सिंह (गढ़वा थाना) समेत मेराल थाना सशस्त्र बल एवं SAT बल शामिल थे।