CRIME NEWS : मेदिनीनगर निवासी एक महिला के साथ बिहार के गया के डोभी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता गया के इलाके में एक मेला में टिकट काटने का काम करती है। दुष्कर्म के बाद गंभीर हालत में महिला को उसकी सहेली ने पलामू के इलाके में फेंक दिया। इलाज के लिए एमएमसीएच पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान लेकर एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता मेदिनीनगर निवासी अपनी सहेली के साथ बिहार के गया में मेला में नौकरी के लिए गई थी। सहेली ने ही उसे मेला में टिकट काटने की नौकरी दिलाई थी। घटना के दिन पीड़िता अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी।

दूसरे कमरे में सहेली और उसके तीन मित्र शराब का सेवन कर रहे थे। शराब पीने के बाद युवकों ने पीड़िता के प्रेमी को मारपीट कर भगा दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों में मेला में लगे एक झूला का मालिक, मकान मालिक और सहेली का एक मित्र शामिल है।

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसकी सहेली ने मेदिनीनगर में लाकर छोड़ दिया। होश में आने के बाद वह अस्पताल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *