CRIME NEWS : गढ़वा : जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां रिश्ते के चाचा ने अपनी 2 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला चिनियां थाना क्षेत्र का है। जहां सकेन्द्र कोरवा नामक युवक ने इस घृणित घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, सोमवार को बच्ची के पिता अपने ट्रैक्टर को ठीक करवाने गांव गये थें।

उनके साथ बच्ची भी थी। इसी दौरान सकेन्द्र जो बच्ची का चाचा लगता है ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। बच्ची के पिता ने समझा कि वह बच्ची को घर ले गया। लेकिन काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। वह बच्ची को शाम के करीब 5 बजे वापस लेकर आया। लेकिन बच्ची बेहोशी की हालत में थी। जब उससे बच्ची की हालत के बारे में पूछा गया तो वह घबराकर वहां से भाग गया।

आनन फानन में परिजन बच्ची को लेकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित सकेन्द्र कोरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। वे आरोपित पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *