CRIME NEWS मेदिनीनगर : मेदिनीनगर शहर थाना अंतर्गत टीओपी-2 क्षेत्र के कांदू मोहल्ला में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। शिक्षक शाश्वत कुमार के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने उस वक्त धावा बोला, जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने मुख्य दरवाजे की ग्रिल को तोड़कर घर में प्रवेश किया और बड़ी ही सफाई से अलमारी में रखे लाखों रुपये के गहने और नकद राशि लेकर चंपत हो गए।

हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात के दौरान घरवाले सोते ही रह गए और चोर बिना किसी डर या जल्दबाज़ी के आराम से चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब घर के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी खुली पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड की मदद से छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।