CRIME NEWS : पलामू पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।अपराधियों द्वारा पोलपोल में हाइवे निर्माण साइट पर गोलीबारी करने की तैयारी थे। लेकिन पुलिस ने उनकी मंशा पर पानी फेरते हुए उन्हें दबोच लिया। दोनों अपराधी पलामू जिले के निवासी हैं।

दरअसल, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर सतबरवा की ओर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। जिसके सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सदर थाना, डालटनगंज से एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने टोल प्लाजा चुकरु के पास निगरानी शुरू की। जहां कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध डालटनगंज की ओर से आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर वो चकमा देकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने तत्परता से पीछा कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि राहुल दुबे गैंग के वे सक्रिय सदस्य हैं। उसके निर्देश पर वे चियांकी से पोलपोल (सतबरवा) में हाइवे निर्माण साइट पर गोलीबारी करने जा रहे थें। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (पिता-धनंजय बड़ाईक) पलामू के पिपराटांड़ थाना के लोहरसी निवासी, रजनीकांत मेहता (पिता-सुनील मेहता) पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ी निवासी के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, एक चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट-JH03T-4239) बरामद की है।
छापामारी दल में पुअनि सह थाना प्रभारी सदर संतोष कुमार गुप्ता, पुअनि रंजित कुमार, पुअनि मनोज मुण्डा, आरक्षी अनुराग सिंह, आरक्षी वेद प्रकाश, आरक्षी रोहित कुमार और चालक अविनाश कुमार शामिल थें।