लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: विगत पांच नवंबर को गोलीटांड़ चौक के पास मगध कोलियरी से कोयला लोड कर आ रही एक ट्रेलर हाइवा एवं 14 चक्का ट्रक को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया गया था। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल आपराधिक गिरोह के पांच अपरााधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में फलेन्द्र गंझू, रोहन गंझू, राजेन्द्र गझू, संजय राम और सुनिल भगत का नाम शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी एसडीपीओ विनोद रवानी ने दी।
उन्होंने आगे बताया कि मौके पर फायरिंग की भी की गयी थी। उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (JJMP) उग्रवादी संगठन का पर्चा भी छोड़ा गया था। उक्त परचे में सभी ट्रांसपोर्टरों को जेजेएमपी के विक्रम जी के द्वारा लेवी नहीं देने वाले के विरुद्ध विध्वंसक कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई थी। इस संबंध में बारियातु थाना में केस दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पाया कि दस अभियुक्तों ने अपराधिक गिरोह बनाकर घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पांचों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियारों को उनकी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये (10 अपराधी) आपराधिक गिरोह बनाकर जेजेएमपी के नाम पर चतरा, लातेहार और रांची जिलों के कोयला ट्रांसपोर्टर, ठेकेदारों व व्यापारियों को धमकी दे कर लेवी वसूलने का कार्य करते थें। गिरोह में शामिल कई सदस्य पूर्व में माओवादी एवं अन्य उग्रवादी संगठन के सदस्य रह चुके हैं।
