लाइव पलामू न्यूज मेदिनीनगर: 5 सितंबर, गुरुवार को करीब 3.30 बजे एसपी को सूचना मिली कि शहर के संत जेवीयर स्कूल बारालोटा में अपहरण कर्ताओं ने 1 बच्चा का अपहरण कर लिया है। जिसके आलोक में एसपी के निर्देशानुसार पुनि सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व एक टीम गठित किया गया। जिसके बाद सूचना का सत्यापन कर टीम घटनास्थल पहुंची।
टीम ने कार्रवाई करते हुए बारालोटा स्थित गुरयाही के समीप से चार अपहरणकर्ताओं धर दबोचा और उनके चुंगल से अपहृत सुभम पाण्डेय को सकुशल बरामद कर लिया। इस घटना में गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं की पहचान प्रशांत तिवारी पिता कौशल तिवारी पता बड़कागांव थाना सदर, निरज कुमार चन्द्रवंशी पिता राजकिशोर चन्द्रवंशी पता बारालोटा, जनकपुरी, कुंदन कुमार पाण्डेय पिता नवल किशोर पाण्डेय पता जी०एल०ए० कॉलेज बारालोटा एवं बैभय भास्कर पिता विनय शुक्ला पता पांकी रोड, श्रीराम पथ, चरकी भटठा निवासी के रूप में हुई है। वहीं अपराधियों ने पुलिस के पास से घटना में उपयोग किये गये 2 मोटरसाईकिल भी जप्त किया है। छापमारी टीम में. पु०नि० सह थाना प्रभारी देवव्रत पोदार, पु०अ०नि० अनिल कुमार सिंह, पु०अ०नि० बिरेन्द्र कुमार मेहता, पु०अ०नि० गुलशन बिरुवा, स०अ०नि० इन्द्रदेव पासवान, आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी नन्दलाल पटेल समेत सशस्त्र बल शामिल थें।