लाइव पलामू न्यूज : हजारीबाग जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

घटना मंगलवार को इचाक सिझुआ गांव में घटी। मृतक की पहचान शंकर कुमार के रूप में हुई है और वह सल्फरनी पेट्रोल पंप में मैनेजर के रूप में कार्यरत था।

क्या है मामला : –

बताया जा रहा है कि मैनेजर चार दिनों के पैसे का कलेक्शन लेकर बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने मैनेजर से पैसा लूटने का प्रयास किया। जब मैनेजर ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने मैनेजर को गोली मार दी।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *