CRIME NEWS/मेदिनीनगर : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से हैरान करनेवाली घटना सामने आई है। जहां लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक और उसके पति को गोली मार दी। प्रज्ञा केंद्र संचालक को पैर में गोली लगी है, जबकि उनके पति को गोली कान से छूते हुए निकल गईः दोनों को इलाज के लिए लातेहार के बरवाडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारी है, जिसकी छानबीन की जा रही है। अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या है मामला :

दरअसल बरवाडीह निवासी रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार में शमा परवीन नामक महिला प्रज्ञा केंद्र संचालित करती हैं। वह अपने पति इसराफील के साथ हूंटार जा रही थी, इसी क्रम में अपराधियों ने गोली मारी और लूट की घटना को अंजाम दिया।

इसराफील ने बताया कि वह बाइक से हुंटार जा रहे थे इसी क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका और लूट का प्रयास किया। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग की। जिसके बाद अपराधी पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए जिसमे लगभग तीन लाख रुपए थें।

अपराधियों ने इस दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग भी की है। घटना की सूचना पर बरवाडीह जिला परषिद सदस्य संतोषी शेखर जख्मी प्रज्ञा केंद्र संचालक और पति का हाल चाल जानने पहुंची। जहां उन्होंने घायलों की इलाज के लिए मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *