लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सदर प्रखंड के कौड़िया पंचायत के तीनकोनिया टोला में यंग जागृति संघ द्वारा सोमवार को (14 अक्टूबर) सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस संबंध में संघ के अध्यक्ष सुबोध विश्वकर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया करेंगे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिसमें सुपर स्टार गायक धनंजय शर्मा, गायक सह अभिनेता आर्यन बाबू, गायिका प्रियंका सिंह भाास्कर, सुपर स्टार गायिका नेहा राज के बीच मुकाबला होगा। वहीं विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि संघ द्वारा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम से कलाकारों की प्रतिभा व भााईचारे में बढ़ोतरी होती है।
कार्यक्रम की तैयारी में मुख्य संरक्षक अजय चौधरी, उपाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, उप संरक्षक सह बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, सचिव छोटू विश्वकर्मा, उप सचिव नारियल सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद साव, उप कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री अनुप सिंह, मंत्री रवि सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
