मेदिनीनगर : छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। दरअसल, व्यवसायी डॉ लखन साव के खाते से साइबर अपराधियों ने ठगी कर 3,73,100 रुपये निकाल लिए। पीड़ित व्यवसायी ने इस संबंध में साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

राशन कार्ड अपडेट के नाम पर हुआ फ्रॉड :
पीड़ित के अनुसार, उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को राशन कार्ड से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए कहा कि राशन कार्ड में जितने परिवार का नाम है सभी को ekyc व update करना एवं राशन कार्ड से जुड़ी सभी प्रक्रिया फोन पर बताते गए।
जब व्यवसायी ने उसके उसके बहकावे में आकर वे बताए गए सभी चरण मोबाइल से करते गए। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसमें बैंक खाते से 3,73,100 रुपये की निकासी की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें समझ में आया कि वे साइबर ठगों का शिकार हो चुके हैं।
पीड़ित ने जब अपने खाते से संबंधित Airtel पैमेंट बैंक में संपर्क किया तो बैंक ने साफ़ इनकार किया कि इससे संबंधित कोई सहयोग नहीं होगा। पीड़ित ने बताया की हमारे साथ धोखाधड़ी हुआ है मेरा खाता को ब्लॉक करवाना है फिर भी इस पर बैंक के तरफ़ से कोई पहल नहीं किया गया।
पीड़ित ने दर्ज करवाया मामला:
घटना के बाद पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट, साइबर क्राइम पोर्टल पर की गई शिकायत और अन्य दस्तावेजों के साथ साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कॉल डिटेल और लेन-देन की जांच कर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल पर बैंक या योजना से जुड़ी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।