लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर:जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के सिंचाई विभाग के पास बाईपास रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चियांकी निवासी असगर हवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार असगर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
इस घटना ने सड़क पर हुए अतिक्रमण की पोल खोल कर रख दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें, ठेले, और गुमटियाँ लगा दी जाती हैं, जिससे पैदल और साइकिल सवारों को मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ता है। जिससे उन पर खतरा बना रहता है। अक्सर वे तेज गति से आ रहे वाहनों का शिकार बनते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने में विफल रहा है, जिसका परिणाम ऐसी दुखद घटनाओं के रूप में सामने आता है।
