लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : मंगलवार को उपायुक्त शशि रंजन को दाखिल खारिज के मामले को लंबित रखने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी समेत तीन पर 65-65 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि अंचल अधिकारी समेत तीन कर्मियों के वेतन से वसूली की जाएगी। उक्त कार्रवाई पलामू के नीलांबर पीतांबरपुर के अंचल अधिकारी सुनील कुमार सिंह, राजस्व उप निरीक्षक रितेश रंजन तिवारी एवं प्रभारी सीआई महेंद्र राम के खिलाफ हुई है।

क्या है मामला:-

दरअसल, अंचल अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक और सीआई पर आरोप है कि उन्होंने दाखिल खारिज के प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन नहीं किया। अंचल क्षेत्र में 62 नामांतरण करने के निर्धारित समय गुजर गया था। सामान्य तौर पर 30 दिनों में दाखिल खारिज के मामलों का नामांतरण किया जाना है। वहीं आपत्ति के मामले में 90 दिनों में दाखिल खाने से जुड़े नामांतरण के मामले का निष्पादन करना है।

बताते चलें कि 21 दिसंबर 2024 को पलामू के अपर समाहर्ता ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था। इसी दौरान उन्होंने दाखिल खारिज से जुड़े मामलों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया था। वहीं 8 फरवरी 2025 को हुई बैठक में अपर समाहर्ता ने दाखिल खारिज के मामले के निष्पादन संबंधित चेतावनी भी जारी की थी।

बावजूद इसके 62 दाखिल खारिज के मामलों का निष्पादन समय पर नहीं किया गया। जिसके बाद उपायुक्त शशि रंजन ने कार्रवाई करते हुए सभी पर जुर्माना लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *