मेदिनीनगर : जिले से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव दो दिन बाद सोमवार को तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवती डाक बंगला के समीप पदमा जाने वाली सड़क से सटे कुसुमटाड़ जंगल से बरामद किया गया। मृतक की पहचान अरका पंचायत के काजी पकरी निवासी राजदेव महतो के रूप में हुई है।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस के अनुसार, राजदेव महतो के चेहरे पर तेज धारदार हथियार से किये गये वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया। तत्पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस बाबत मृतक की पत्नी दुलारी देवी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।

 

मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी आनंद राम

क्या कहना है मृतक की पत्नी का :

मृतक की पत्नी दुलारी देवी ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की रात वे अपने पति के साथ गांव में एक मेहमान के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी। इस दौरान राजदेव महतो ने शराब पी ली।

जिसके कारण रात में पत्नी घर लौट आयी। उन्हें लगा कि थोड़ी देर बाद राजदेव भी घर आ जायेंगे, लेकिन वे नहीं लौटे। परिजनों ने इसके बाद राजदेव महतो की खोजबीन शुरू की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

सोमवार की अहले सुबह घर से थोड़ी दूर स्थित कुसुमटाड़ जंगल में दुर्गंध फैलने लगी। जब लोगों ने वहां जाकर देखा तो वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *