मेदिनीनगर : मंगलवार को जोगियाही तालाब से एक शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान शहर थाना क्षेत्र के काशीनगर रेड़मा निवासी 58 वर्षीय मोहन यादव के रुप में हुई। मोहन यादव दूध बेचने का काम करते थें। परिजनों ने बताया कि मोहन 8 मार्च को घर से ठाकुरबाड़ी मोहल्ले में शादी में शामिल होने की बात कहकर निकले थें।

देर रात तक वापस नहीं आने पर उन्होंने अपने स्तर से उनकी खोजबीन की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को एक चरवाहे ने उन्हें बताया कि जोगियाही तालाब के पास एक साइकिल और कुछ सामान पड़ा हुआ है। परिजनों ने वहां पहुंचकर सभी सामान की पहचान की।

जिसके बाद तालाब में खोजबीन की गई। जहां से मोहन का शव बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार मोहन अत्यधिक शराब का भी सेवन करते थें। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई संगीता झा मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *