लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा स्थित कोयल नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बेलचंपा कोयल नदी पुल के नीचे नदी में महिला का शव देखा, जिसके हाथ बंधे हुए थें। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष होगी उसने लाल रंग की नाइटी पहनी हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *