परिजनों ने लगाया हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप

पलामू:   मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ बिंधवा टोला रेलवे ट्रैक से 24 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की रात पुलिस ने बरामद किया है। युवक की पहचान सुआ गोदाम चौक विश्वकर्मा टोला निवासी रंजीत विश्वकर्मा पिता रामप्रीत विश्वकर्मा के रूप में की गयी है। रंजीत विश्वकर्मा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

मृतक इकलौता पुत्र था। इस घटना से मृतक के माता, पिता व चार बहनें अब असहाय हो गयी है। घटना की जानकारी मिलने पर विश्वकर्मा टोला रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और शव होने की जानकारी पुलिस को दी। सदर थाना के एएसआई समाल अहमद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है।

घटना की सूचना पाकर सदर थाना प्रभाारी लालजी घटनास्थल पहुंचे और छानबीन में जुट गए। उन्होंने बताया कि शव का अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की हत्या हुई है अथवा आत्महत्या। इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि रंजीत विश्वकर्मा की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेका गया है।

मृतका की बहन ने कहा कि मेरे मोबाईल पर रात करीब 11 बजे कॉल आया। महिला ने कहा कि आपके भईया घर चले गये। इसके बाद कॉल लगाने के बाद बात नहीं हो सका। मोबाईल स्विच ऑफ आने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *