लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता दीपक तिवारी ने गुरूवार को सदर थाना प्रभारी संतोष गुप्ता को चुनरी ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। दीपक तिवारी के साथ समाजसेवी सतीश कुमार सिंह भी थे। इस अवसर पर दीपक तिवारी ने थाना प्रभारी से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे अपने अच्छे कार्यशैली से क्षेत्र में अपराध मुक्त और शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त व्यवस्था से विकास को बढ़ावा मिलती है। यह होने से थाना क्षेत्र के लोग सुरक्षित महसूस करेंगे और बिना किसी दबाव एवं डर -भय के निर्भिकता पूर्वक अपनी व्यवसाय व कार्यों पर ध्यान देते हुए गति प्रदान करेंगे। शांतिपूर्ण व्यवस्था से पुलिस प्रशासन पर लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।

उन्होंने संतोष गुप्ता से थाना प्रभारी के पद पर रहकर अपने क्षेत्र अंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने एवं गैर कानूनी कार्यों की रोकथाम को लेकर तत्पर रहने, अपनी कार्यशैली, कुशल नेतृत्व और लोगों के साथ आपसी समन्वय रखकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। अपराध नियंत्रण में अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए मामलों को समन्वय से सुलझाने और अपराध मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करने की उम्मीद जताई।

दीपक तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेतृत्व की सरकार पूरे राज्य को अपराध मुक्त बनाने और शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाने को लेकर कार्य कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह संभव हो सकेगा।

थाना प्रभारी संतोष गुप्ता ने भी आश्वस्त किया कि गैर कानूनी कार्य करने वालों पर नियमानुकूल कार्रवाई होगी। कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *