लाइव पलामू न्यूज: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रविवार को पेरेंट्स बन गये। दीपीका ने मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम पत्नी दीपिका को अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। अब रविवार को यह खबर सामने आई है कि उनके घर लक्ष्मी की किलकारी गूंज उठी है। विरल भयानी की रिपोर्ट के अनुसार, गणेश महोत्सव के बीच रणवीर सिंह के घर नन्ही लक्ष्मी आई है।
हालांकि अभी तक कपल ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। इधर इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स कपल को भर भर के बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही रणवीर की एक बिटिया के पिता बनने की ख्वाहिश भी पूरी हो गई है। दरअसल, रणवीर हमेशा से यह बोलते आए हैं कि उन्हें दीपिका के जैसी एक प्यारी बिटिया चाहिए।