लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : मंगलवार को प्रयागराज निवासी दंत चिकित्सक दंपति चांदनी बाजपेई और रंजन बाजपेई के सुपुत्र यश बाजपेई का जन्मदिन वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर मनाया। एक ओर जहां लोग केक काटकर, बैलून फोड़कर और डीजे पर डांस करके अपने पारिवारिक उत्सव मनाते हैं वहीं दूसरी ओर प्रयागराज के बाजपेई दंपत्ति ने वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों से प्रभावित होकर इस संस्था के जरिए अपने बच्चे का जन्मदिन मनाया।

भोजन पूरी, सब्जी , बुंदिया के सौ पैकेट के साथ साथ बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री काॅपी, पेन ,पेंसिल, कलर बांटकर यश बाजपेई के जन्मदिन की खुशियां मनाईं । तमाम बच्चों ने यश को जन्मदिन की बधाई और बड़ों ने आशीर्वाद दिया।यह एक मैसेज है आधुनिकीकरण की अंधी दौड़ में शामिल लोगों के लिए कि आप भी अपनी खुशियां ऐसे लोगों के बीच मनाइए जिनके लिए अच्छा भोजन, अच्छा वस्त्र बस एक सपना है ।
उन्हें पढ़ाई के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के लिए पठन-पाठन सामग्री भी मुहैया कराई गई। मौके पर संस्था की संध्या अग्रवाल, संजीवन अग्रवाल, सौभाग्य सृजन शर्मिला वर्मा उपस्थित रहे।