लाइव पलामू न्यूज: विगत दिनों उत्पाद सिपाही बहाली के दौड़ के दौरान कई जिलों में अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी। अब झारखण्ड सरकार ने उनके आश्रितों को 4-4 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने इस संबंध में पूर्व में घोषणा भी की थी। उल्लेखनीय है कि अगस्त में शुरू हुई सिपाही बहाली दौड़ के दौरान अब तक 17 युवकों ने जान गंवाई है। वहीं कई फिलहाल इलाजरत हैं। अभ्यर्थियों की लगातार मौत पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए थोड़े समय के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्देश दिया था। बाद में निगरानी और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी।