लाइव पलामू न्यूज/लातेहार : गुरुवार को जिला खेल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। जिसका उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव ने संयुक्त रुप से निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान सार्जेंट मेजर व सार्जेंट द्वारा पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नेतृत्व कर उत्साहवर्धन किया गया।

मौके पर उपायुक्त ने समारोह स्थल में बैठने की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण एवं अन्य बिंदुओं के बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर शांतिपूर्ण ढंग से राष्ट्रीय पर्व को मनाएं। लोगों से अपील है कि विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने परेड समेत अन्य तैयारियों को लेकर सभी प्लाटून को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।