लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में आगामी 26 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर शुक्रवार को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की साथ ही पूर्वाभ्यास परेड की सलामी ली। परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों आकर्षक एवं भव्य परेड का स्वरूप प्रदर्शित किया।

मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर परेड पूर्वाभ्यास किया गया। उन्होंने कहा की वर्ष राज्य के वित्त मंत्री द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा। यह दिन बेहद खास है क्योंकि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के इस समारोह में भाग लेने हेतु 18 ट्रेनी आईएएस को भी निमंत्रण दिया गया है।उन्होंने सभी आमजनों से अपने-अपने स्तर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

वहीं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने परेड में भाग ले रहे प्लाटुन का हौसला बढ़ाया।उन्होंने कहा कि पलामू में परेड सुंदर व खूबसूरत दिखेगी साथ ही उन्होंने सभी टुकड़ियों को पूरे स्वाभिमान व गर्व के साथ परेड में भाग लेने की सीख दी।उन्होंने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ऐसे ही 26 जनवरी को परेड सुंदर व खूबसूरत दिखे इसके लिए आप सभी अपना शत प्रतिशत देंगे।

पूर्वाभ्यास परेड के मौके पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद,नजारत उप समाहर्ता विक्रम आनंद सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *