गढ़वा : शुक्रवार को झारखंड माटी कला बोर्ड के तत्वावधान में गढ़वा जिला अंतर्गत माटी कला शिल्पकारों (कुम्हारों) को 90% अनुदान पर विद्युत संचालित चाक उपलब्ध कराने की योजना के तहत उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने ग्राम तेनार की कांति देवी एवं राकेश कुमार प्रजापति को विद्युत संचालित चाक प्रदान किया। वहीं शेष लाभुकों को प्रखंड कार्यालय गढ़वा से चाक का वितरण किया गया।

इस योजना के अंतर्गत झारखंड माटी कला बोर्ड द्वारा गढ़वा जिले के लिए कुल 35 विद्युत चाक आवंटित किया गया था। चयनित लाभुकों को केवल 10% अंशदान (₹2350) जमा कर यह चाक उपलब्ध कराया गया। सभी प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर लाभुकों का चयन नियमानुसार किया गया।

 

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के समय मिट्टी के दीपक एवं अन्य बर्तनों की मांग अधिक होती है। विद्युत संचालित चाक से कम समय में अधिक उत्पादन कर शिल्पकार अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने लाभुकों से चाक का सही उपयोग कर परिश्रमपूर्वक अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र गढ़वा के महाप्रबंधक रघुवर सिंह, EoDB मैनेजर दीपक कुमार तथा प्रखंड उद्यमी समन्वयक आशीष कुमार सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *