लातेहार : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा द्वारा कार्यान्वित करायी जा रही योजनाओं एवं जिला पंचायती राज कार्यालय के कार्यों की गति व धरातल पर हो रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जातीय, आय, स्थानीय निवासी, विवाह प्रमाण पत्र, वृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन सहित विभिन्न प्रमाण–पत्र/पेंशन योजनाओं से जुड़े आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुविधाओं, पेंशन एवं प्रमाण-पत्र निर्गमन से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
इस दौरान विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने विस्तृत रूप से प्रखंडवार संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द सभी अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, स्वीकृत योजनाओं की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पंचायत स्तर तक विकास योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुँचाने का निर्देश दिया।
बैठक में अबुआ आवास, मिट्टी मोरम रोड, पोटो हो खेल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा कूप संवंर्धन योजना, मानव दिवस, बिरसा हरित ग्राम योजना, जॉब कार्ड वेरीफिकेशन, एरिया ऑफिसर एप, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, एनआरएम एक्सपेंडिचर, सोशल ऑडिट, जिओ टैगिंग एवं मनरेगा की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
जिला पंचायती राज कार्यालय से संबंधित कार्यों पंचायत स्तर पर चल रही गतिविधियों, ग्राम सभाओं, योजनाओं की निगरानी व्यवस्था, पंचायत भवनों से जुड़े कार्यों, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदान की जा रही जनसुविधाओं- की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों एवं आवेदनों का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सुविधाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
ये रहे उपस्थित :
बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित पदाधिकारी, बीपीओ उपस्थित थें।