गढ़वा : गुरुवार को गढ़वा टाउन हॉल में उपायुक्त ने जिले के सभी निजी विद्यालयों के संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण शिक्षा संवाद बैठक आयोजित की। बैठक में उच्च न्यायालय एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों जैसे कि RTE (राइट टू एजुकेशन), विद्यालयों के पंजीकरण तथा अन्य संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस पहल का उद्देश्य जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाना है, ताकि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के उपायों पर जोर दिया गया और शिक्षकों एवं संचालकों से सहयोग की अपेक्षा की गई। इस संवाद से शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए नई दिशा एवं सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *